हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार के गांव लोहवन निवासी प्रवीन कु मार शर्मा उर्फ पप्पू बजरंगी (45) हलवाई का काम करता था। सुबह राया रोड सिद्धार्थनगर स्थित राधारानी ढाबे के पीछे रेलवे ट्रेक पर उसका शव पड़ा मिला। बताते हैं कि रात नौ बजे प्रवीन घर से निकला था और दो बजे तक ढाबे के सामने एक दुकान पर उसे देखा गया। मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रेक पर बृहस्पतिवार की सुबह हलवाई का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस इसे ट्रेन की चपेट में आने से मौत मान रही है। वहीं परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। जमुनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देर रात वह जब घर नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। इसी कॉलोनी में रहने वाले डेयरी संचालक राज गुप्ता ने सुबह करीब छह बजे रक्तरंजित अवस्था में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम गृह पर परिजन ने बताया कि मृतक के सिर और कनपटी पर चोट के निशान हैं और जांघ पर भी जख्म हैं। आरोप है कि हत्या कर शव यहां डाला गया है। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
