हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। महानगर के होली गेट क्षेत्र स्थित अग्रवाल धर्मशाला में ठहरे एक यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। मौके पर कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंच गई। मृतक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम गृह भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 74 वर्षीय मोहन दास पुत्र हरीदास निवासी ननदें भुमिया का स्थान कमालपुर भरतपुर 29 जुलाई को अग्रवाल धर्मशाला के कमरा नंबर 7 में ठहरा हुआ था। आज सुबह जब धर्मशाला के कर्मचारी किराया मांगने के लिए पहुंचे तो उन्हें कमरा खुला हुआ मिला जिसमें उक्त यात्री अचेत अवस्था में अपने पलंग पर पड़ा हुआ था और उसके मुंह से खून आ रहा था। मौके पर रिसेप्शनिस्ट चौधरी सत्यदेव पहुंचे और उन्होंने दूर से ही देखा कि यात्री सांस नहीं ले पा रहा था। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर महानगर कोतवाल उमेश चंद्र त्रिपाठी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे बाद में फोरंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंच गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
