हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गुरूवार को महानगर के राजाधिराज बाजार स्थित पाठक गली निवासी गायब चल रहे चतुर्वेदी समाज के एक नवयुवक का शुक्रवार दोपहर विश्राम घाट क्षेत्र में यमुना नदी में उतराता शव मिलने से सनसनी फैल गयी। क्षेत्रिय लोगों की सूचना पर समय से पुलिस के न पहुंचने पर वहां भारी हंगामा मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र के पाठक गली निवासी करीब 28 वर्षीय प्रस्तुत चतुर्वेदी उर्फ पऊआ पुत्र संजू गुरूवार को घर से संदिग्ध परिस्थितिंयों के चलते लापता हो गया था। शुक्रवार दोपहर विश्राम घाट स्थित एक शव यमुना नदी में उतराता मिला है। क्षेत्रिय लोगों ने शव को देख उसकी सूचना पुलिस को दी।। कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को यमुना नदी से बाहर निकाला गया। शव को देख परिजनों के होश उड़ गये। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। वहीं कोतवाली पुलिस घटना की जांच में जुटी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं चतुर्वेदी समाज के एक नवयुवक की मौत से समाज में शोक की लहर दौड़ गयी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
