• Sun. Feb 15th, 2026

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

ByVijay Singhal

Oct 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन मथुरा में मानसिक स्वास्थ्य शिविर एवं गोष्टी का आयोजन किया गया , इसमें मुख्य अतिथि जिला जज विधिक सेवा प्राधिकरण मथुरा नीरू शर्मा  द्वारा  इससे संबंधित कानून के बारे में बताया कि  मानसिक रोग से पीड़ित लाचार एवं उनकी देखरेख किस प्रकार से हो सकती है,  कानून के द्वारा बनाए गए एक्ट एवं रिहालिवेशन सेंटर द्वारा लोगों को सुविधा प्रदान दी जा सकती है |  कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार वर्मा ने बताया कि सभी लोग अपने घर परिवारों में बच्चों बुजुर्गों एवं युवाओं को बातचीत के माध्यम से उनके विचारों को समझें परेशानियों को आपस में बैठकर समाधान निकालें जिससे मानसिक रोग पनप ना सके। मनोचिकित्सक डॉ सागर लवानिया द्वारा बताया गया कि मानसिक बीमारियों को अपने अंदर छुपा कर रखना उनके लक्षणों को लंबे समय तक बनाए रखना मानसिक बीमारी को बढ़ावा देना होता है | एन0सी0डी0,  नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार चौधरी  के ने बताया कि व्यायाम सयमित जीवन शैली का पालन करना ,खुले वातावरण में रहना मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करना  जिससे लोगों में तनाव गुस्सा पागलपन आत्महत्या आदि मानसिक रोगों  को रोका जा सकता है ।   कन्सलटेण्ट  दिव्या चौहान द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया| इस अवसर पर जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र प्रकाश , एसीएमओ  डॉ आलोक कुमार, डॉ चित्रेश निर्मल, डॉ अमित कश्यप , डॉ पवन शर्मा, डॉ शशि रंजन डॉ नेहा गर्ग ,सोशल वर्कर  अभिषेक पांडे,फ्लोरोसिस कंसलटेंट डा विवेक वर्मा, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, चिकित्सक तथा कर्मचारी  गोष्ठी में उपस्थिति रहे  |

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.