• Thu. Feb 12th, 2026

बांकेबिहारी मंदिर में गुलाल ले जाने पर रोक, गेट पर सुरक्षाकर्मी कर रहे चेकिंग

ByVijay Singhal

Mar 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में प्रबंधन ने पहली बार मंदिर में गुलाल ले जाने पर रोक लगा दी है। इसके लिए मंदिर के प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं। साथ ही पुलिसकर्मियों का सहयोग लिया जा रहा है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही गुलाल ले लिया जा रहा हे। मंदिर प्रबंधन का मानना है कि श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में बरसाए जा रहे गुलाल से घुटन की समस्या होती है। बांकेबिहारी मंदिर में होली पर गुलाल लेकर श्रद्धालुओ के जाने पर मंदिर प्रबंधन ने रोक लगा दी है। इस संबंध में एक पत्र पुलिस अधिकारियों को भी भेजा है, जिसमें बताया गया कि होली पर लाखों की संख्या में दर्शन के लिए श्रद्धालु आ रहे हैं। वह साथ में गुलाल भी ला रहे हैं और मंदिर के अंदर बरसा रहे हैं। इससे वह मंदिर में अधिक समय तक ठहरते हैं। साथ ही सफोकेशन भी होता है। इसलिए मंदिर में श्रद्धालुओं के गुलाल ले जाने पर रोक लगाई गई है। मंदिर प्रबंधन ने मंदिर के प्रवेश द्वार दो और तीन पर निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं। जो श्रद्धालुओं पर नजर रखेंगे कि वह गुलाल लेकर प्रवेश न करें। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया है। सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं को मंदिर में गुलाल ले जाने से रोका। श्रद्धालुओं ने गुलाल को बाहर ही छोड़कर मंदिर में प्रवेश किया। बांकेबिहारी मंदिर के सह-प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि होली के कारण लाखों की संख्या में आराध्य के दर्शन के लिए श्रद्धालु आ रहे हैं। उन पर वह गुलाल भी मंदिर में लाकर बरसा रहे हैं। मंदिर में बढ़ते सफोकेशन को रोकने के लिए गुलाल के प्रवेश पर रोक लगाई है। श्रद्धालुओं को गुलाल के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इसके लिए मंदिर के सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मी प्रवेश मार्ग पर तैनात किए गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.