हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रवेश द्वार पर निजी सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय दुकानदारों में मारपीट हो गई। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने दुकानदारों की पिटाई कर दी। झगड़े के दौरान महिला श्रद्धालुओं को भी चोटें आईं। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कामदा एकादशी पर रविवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में खासी भीड़ थी। इसी दरम्यान स्थानीय दुकानदार मंदिर में दर्शन को जा रहे थे। सुरक्षा कर्मियों से एक दुकानदार का विवाद हो गया। इस पर अन्य दुकानदार भी इकट्ठे हो गए। कुछ ही देर में प्रवेश द्वार पर दोनों पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने दुकानदारों के साथ ही श्रद्धालुओँ के साथ ही हाथापाई कर डाली। इस दौरान एक महिला श्रद्धालु गिरकर घायल हो गई। पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला। सीओ सदर पीपी सिंह का कहना है दुकानदार और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हुआ था, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मंदिर में निजी सुरक्षा कर्मियों के विवाद का यह कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन मारपीट के वीडियो वायरल हो रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं थम नहीं रही हैं। मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा में राजस्थान सिक्योरिटी सर्विस के सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
