• Sat. Feb 14th, 2026

कोसिकलां में खोजे नहीं मिल रहे 13 हैंडपंप, 11 खराब

ByVijay Singhal

May 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में गर्मी आने पानी की समस्या शुरू हुई तो नगर पालिका को हैंडपंपों की सुध लेनी शुरू की। पालिका के रिकॉर्ड के अनुसार क्षेत्र में कुल 96 हैंडपंप लगे हैं। इसमें से 11 खराब हैं। 13 खोजे नहीं मिल रहे हैं। जो हैंडपंप सही हैं, उनसे कई स्थानों पर मोटर लगाकर पानी लिया जा रहा है।नगर में पूरे दिन लोग पानी के लिए दौड़ते रहते हैं। नगर पालिका का दावा है कि गायब हैंडपंपों में से कुछ तो लोगों ने उखाड़ कर लिए। वहीं कुछ जलकल संस्थान में जमा हैं। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, 17 नलकूप कार्यरत हैं। जिनमें 4 कमला नगर, 3 गोपाल बाग, 2 गोपाल नगर, 4 तारा बाग, 1 बठैनगेट, 1 जिंदल फैक्ट्री, 1 वाटरवर्क्स और गोशाला के खेतों के समीप काम कर रहे हैं। धर्मवीर अग्रवाल, चेयरमैन, नगर पालिका ने कहा खराब हैंडपंपों का सर्वे कराया जा रहा है। उन्हें चिह्नित कर जल्द सही करा दिया जाएगा। जो हैंडपंप नहीं मिल रहे हैं, उन्हें खोजा जाएगा। वैसे 12 कर्मचारियों की टीम नगर में पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त करने के काम में जुटी है। 6 नए नलकूप की योजना बनाई जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.