• Sat. Feb 14th, 2026

बरसाना में लट्ठमार होली से पहले एक्शन में SDM:रात में खड़े होकर हटवाए अतिक्रमण,

ByVijay Singhal

Feb 14, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। बरसाना में 25 फरवरी की प्रस्तावित बरसाने की लट्ठमार होली से पहले प्रशासन ने शुक्रवार देर रात बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की। करीब दो किलोमीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जेसीबी देर रात तक चलती रही और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मलबा हटाया जाता रहा। एसडीएम गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी के नेतृत्व में सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी डॉ. कल्पना बाजपेयी और थाना प्रभारी अश्वनी कुमार की मौजूदगी में सुदामा चौक, पुराना अड्डा, बाग मोहल्ला, पीली कोठी तिराहा, नया बस स्टैंड और बरसाना देहात में कार्रवाई की गई। नालियों से बाहर निकले चबूतरे, दुकानों के बढ़े हुए छज्जे, दीवारें, शोकेस और बाउंड्रीवाल तोड़े गए। कच्चे अतिक्रमण जब्त किए गए, जबकि पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। नगर पंचायत की ओर से पूर्व में नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अनुपालन न होने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई। एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मलबा हटाने में लगाई गईं। पिछले वर्ष लट्ठमार होली के दौरान भीड़ और जाम की समस्या सामने आई थी। इसी को देखते हुए इस बार मार्ग चौड़ा और सुगम रखने के लिए अतिक्रमण को जड़ से हटाने की रणनीति अपनाई गई है। एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि अभियान 20 फरवरी तक लगातार चलेगा, ताकि होली से पहले पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जा सके।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.