हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील क्षेत्र के गांव अड्डा मल्हान में अड्डा मल्हान निवासी धर्मवीर सिंह निषाद की सूचना पर एसडीम रितु सिरोही ने ग्राम अड्डा मल्हान में बाढ़ पीड़ितों का जायजा लियां। साथ में तहसीलदार राकेश उपाध्याय रहे। जिसमें एसडीएम गांव के पीड़ित लोगों की समस्याएं सुनी और बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। पीड़ितों में पप्पू पुत्र भगवान सिंह सीताराम पुत्र बलराम ओमप्रकाश पुत्र बलराम दीपचंद पुत्र भगवान सिंह हेतराम सोमिता पत्नी स्व.लेखराज बिन्नू पुत्र लक्ष्मण सिंह रमेश चंद पुत्र सोहनलाल फुलेंद्र कन्हैया मनोज इन पीड़ित ने एसडीएम को अपनी अपनी समस्याएं बताईं। एसडीएम ने इन सभी पीड़ितों को अपने-अपने घर खाली कर सुरक्षित जगह पर जाने को कहा और पशुओं के लिए जल्दी व्यवस्था की जाएगी सरकार की तरफ से हर संभव सहायता की जाएगी। एसडीएम रितु सिरोही ने कहा की आज सुबह बाढ़ की सूचना पर गांव अड्डा मल्हान में दौरा किया। बाढ़ पीड़ितों को अपने-अपने घरों को छोड़कर सभी सुरक्षित जगह पर पहुंच जाने को कहा और सरकार की तरफ से हर संभव सहायता की जाएंगी।
7455095736
