दिल्ली एनसीआर से बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से वृंदावन में कोरोना संक्रमण का खतरा हो सकता है। दिल्ली में लगातार पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। दिल्ली एनसीआर से आने वाले श्रद्धालु कोरोना नियमों की अनदेखी भी कर रहे हैं। लोगों के चेहरे पर न मास्क है और न सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधन ने दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से एक बार फिर कोविड 19 के नियमों का पालन करने की अपील की है। वृंदावन की सड़कों पर जाम के हालात रहे। बिगड़ी यातायात व्यवस्था से शहर की सड़कों को दिन भर जाम कर दिया। शहर में लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हर गली और सड़क जाम के नाम रही। वृंदावन के मुख्य चौराहों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। नगर निगम चौराहा, अटला चुंगी, मथुरा रोड, छटीकरा रोड पर जाम लगा दिखाई दिया। वृंदावन की सड़कों पर जाम के हालात रहे। बिगड़ी यातायात व्यवस्था से शहर की सड़कों को दिन भर जाम कर दिया। शहर में लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हर गली और सड़क जाम के नाम रही। वृंदावन के मुख्य चौराहों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। नगर निगम चौराहा, अटला चुंगी, मथुरा रोड, छटीकरा रोड पर जाम लगा दिखाई दिया।
