• Fri. Feb 13th, 2026

आगरा के श्रद्धालु से सेमरी मंदिर में हाथापाई

ByVijay Singhal

Apr 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सेमरी स्थित नरी सेमरी देवी मंदिर में रविवार को मां के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु के साथ मंदिर कमेटी के सदस्य ने हाथापाई की। ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, आगरा निवासी गोपाल परिवार संग मां के दर्शन करने आए। जिस समय वे पहुंचे तब लट्ठ पूजा का समय हो चला था। इस दौरान कमेटी के सदस्य व पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर से बाहर की ओर निकाल रहे थे। इसी बीच वहां पहुंचे श्रद्धालु व कमेटी सदस्य के बीच कहासुनी हो गई।
बात बढ़ते हुए मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस मामले में कमेटी के सदस्यों ने कहा कि लट्ठ पूजा के दौरान जब श्रद्धालुओं को परिसर से बाहर निकाला जा रहा था तब भीतर जाने की बात करना उचित नहीं था। यदि कोई घटना हो जाती तो जिम्मेदार कौन होता।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.