• Sun. Feb 22nd, 2026

मथुरा में दिनदहाड़े 20 किलो चांदी की लूट,स्कूटी सवार की आंखों में लाल मिर्च झोंक कर दिया अंजाम

ByVijay Singhal

Jun 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में रविवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी सवार से 20 किलो चांदी की पायल लूट ली। स्कूटी सवार ने पीछा करने की कोशिश की तो बदमाश आंख में मिर्च झोंककर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर बदमाशों की तलाश में लगी हुई है।
वारदात गोविंद नगर के द्वारकेश पूरी कॉलोनी की है। यहां चांदी व्यापारी प्रभुदयाल गुप्ता एडवोकेट का नौकर मोतीलाल ढोल से चांदी की पायल सफाई कराकर दुकान पर ला रहा था। मोतीलाल दुकान से करीब 300 मीटर दूर पहुंचा था तभी बदमाशों ने उसे रोक लिया और बैग में रखा चांदी लूट लिया। मोतीलाल ने बताया, “मैं स्कूटी से बैरागपुरा स्थित ढोल गया था। यहां चांदी के तार की सफाई कराई। 20 किलो चांदी के तार को लेकर मैं वापस दुकान पर आ रहा था, तभी पीछे से एक ही बाइक पर आए दो बदमाशों में से एक ने मेरी गाड़ी रोक ली। मैं कुछ समझ पाता बदमाश ने गाड़ी में आगे रखा बैग उठा लिया। मैंने पीछा किया तो मेरी आंख में मिर्च झोंककर फरार हो गए। मोतीलाल ने बताया, “मैं स्कूटी से बैरागपुरा स्थित ढोल गया था। यहां चांदी के तार की सफाई कराई। 20 किलो चांदी के तार को लेकर मैं वापस दुकान पर आ रहा था, तभी पीछे से एक ही बाइक पर आए दो बदमाशों में से एक ने मेरी गाड़ी रोक ली। मैं कुछ समझ पाता बदमाश ने गाड़ी में आगे रखा बैग उठा लिया। मैंने पीछा किया तो मेरी आंख में मिर्च झोंककर फरार हो गए। चांदी लूट की वारदात पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई। बाइक पर दो बदमाश आए। जिसमें से एक ने हेलमेट लगा रखा था। मोतीलाल स्कूटी से जैसे ही उनके सामने आया बदमाशों ने स्कूटी रुकवा कर थैला लूटकर भागने लगे। मोतीलाल ने स्कूटी छोड़कर तत्काल बदमाशों का पीछा किया और एक बदमाश को पकड़ लिया लेकिन बाइक चला रहे बदमाशों ने मिर्च पाउडर डाल दिया और मौके से फरार हो गए। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीम लगाई गई है। सभी पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर माल की बरामदगी की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.