हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता तहसील के कोसीकला क्षेत्र के भगवती रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय तागड़ा 1 और प्राथमिक विद्यालय 2 बीते वर्षों से खंडर में तब्दील हो रहे है। जिसकी वजह से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्रों का भविष्य गर्त में होता जा रहा है। आपकी स्क्रीन पर दिखाई दे रहा नजारा यह उत्तरप्रदेश के शिक्षा विभाग के शिक्षा के मंदिर का है। जो आज भी खंडर होने के बाबजूद कागजातों पर सही चल रहा है। जबकि आसपास के स्थानीय लोगो का कहना है कि यह विद्यालय करीब 5 वर्ष जर्जर होने के चलते बंद अध्यापकों के द्वारा बंद कर दिया था। ताकि किसी छात्र को किसी भी विषम परिस्थिति का सामना न करना पड़े। प्राथमिक विद्यालय 1 की अध्यापिका शेलेन्द्ररी शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालय के सुधार कार्य की गुहार लगाते लगाते अब रिटायर हो चुकी है। लेकिन मोंन अधिकारियों की लापरवाही ने स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने आने वाले छात्रों के सामने अन्य स्कूल में पढ़ने के हालात पैदा कर दिए। वही प्राथमिक विद्यालय 2 के हालात की फ़ोटो आपको दिखाई दे रही है।। जिसका आधा छज्जा गिर चुका है कक्षाओं की छत गिरासू हो रही है। लेकिन शिकायत के बाद अधिकारियों के कान पर जु नही रेंग रही है। ऐसे में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चो को किस परिस्थिति में शिक्षा मिलेगी। उसका अंदाजा तस्वीरों के माध्यम से लगा सकते है। प्राथमिक विद्यालय 2 के अध्यापकों का कहना है कि विद्यालय के सुधार के लिए कई बार खंड शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ जिले के आला अधिकारियों से लिखित शिकायत कर चुके हैं। बाबजूद हालात ऐसे के ऐसे बने हुए है। अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग के मोन्नवृत अधिकारी कब नींद से जागते है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
