हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना फरह क्षेत्र के गांव कुरकन्दा में जलभराव और गंदगी ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। गांव के मुख्य मार्ग पर पोखर के ओवरफ्लो होने से पूरा रास्ता पानी में डूब गया है। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इस रास्ते से दर्जनों गांवों के लोग गुजरते हैं। पिछले पांच दिनों से जलभराव के कारण ग्रामीणों को कीचड़ और गंदगी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पोखर के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण बारिश के पानी के साथ पोखर का पानी भी सड़क पर फैल जाता है। इस समस्या से राहगीरों को परेशानी हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजना तक बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर प्रशासन से मदद मांगी है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। न ही कोई समाधान किया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस समस्या पर ध्यान देते हैं या नहीं। फिलहाल कुरकन्दा गांव के लोग जलभराव और गंदगी के बीच कठिन जीवन जी रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
