हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिहल
मथुरा। बरसाना के समीपवर्ती गांव सहार में स्थित
मां के साथ झोलाछाप को दिखाने गयी नाबालिग लड़की के साथ झोलाछाप ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। नाबालिग के चीखने व चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपित झोलाछाप को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।बरसाना के समीपवर्ती गांव सहार में स्थित झोलाछाप हरिकिशन की दुकान पर नगला डहर भाग सहार की नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ दिखाने गई थी , इस दौरान दुकान पर डॉ हरिकिशन का लड़का राकेश बैठा हुआ था। नाबालिग लड़की को देखने के बाद झोलाछाप झोलाछाप र राकेश ने एक पर्ची पर दवा लिखकर उसकी मां को मेडिकल से दवा लाने के लिए भेज दिया। जिसके बाद राकेश ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। नाबालिग लड़की के चीखने व चिल्लाने के बाद उसकी मां व आसपास के लोग क्लीनिक में घुस आये। घटना के बाद पीड़िता के चाचा मुवस्सर निवासी नगला डहर भाग सहार ने आरोपित झोलाछाप के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है । जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपित झोलाछाप के खिलाफ पोस्को एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की है। वही इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि आरोपी झोलाछाप के खिलाफ पॉक्सो व छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
