• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा पहुंची संविधान बचाओ यात्रा, किया गया भव्य स्वागत

ByVijay Singhal

Nov 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । संविधान बचाओ यात्रा के मथुरा आगमन पर अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के कार्यालय कृष्णा नगर बिजली घर पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष उदय भास्कर एवं राजवीर सिंह के नेतृत्व में भीम आर्मी के राष्ट्रीय संयोजक मनजीत नौटियाल का स्वाफा पहनाकर व फूल माला पुट्टुका उड़ाकर स्वागत किया गया, इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर गगनभेदी नारों के बीच संविधान बचाओ यात्रा का जोशीला स्वागत किया गया । भीम आर्मी के राष्ट्रीय संयोजक मनजीत नौटियाल ने कहा कि मथुरा ऐतिहासिक रूप से समतावादियों की नगरी है लेकिन वर्तमान में देश की सत्ता भाई को भाई से लड़ाने वालों के हाथ में है, वह किसी कीमत पर सदियों से सटे हुए लोगों को राष्ट्र की मुख्य धारा में नहीं आने देना चाहते इसलिए संविधान को धीरे-धीरे समाप्त कर बदलने की साजिश कर रहे हैं जिसका बहुजन समाज मुंहतोड़ जवाब देगा, वहीं उन्होंने समता फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे जनहितकारी कार्यों की प्रशंसा भी की, इस मौके पर राजवीर सिंह, गौरव कुमार, एमके गौतम प्रधानाचार्य, पन्नालाल, रमेश सैनी, ल़ुकेश कुमार राही, आकाश बाबू, राजू माहौर, कैलाश बौद्ध, मेहताब सिंह, विनोद बघेल, उमेश पंडित, चरण सिंह आदि मौजूद रहे ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.