• Sun. Feb 8th, 2026

स्कूटी चलाकर आश्रम से यमुना तट पर पहुंचे संत प्रेमानंद महाराज

ByVijay Singhal

Feb 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज साधना के लिए आश्रम से यमुना किनारे स्कूटी चलाकर पहुंचे। उनकी स्कूटी के आगे-पीछे सेवक दौड़ते नजर आए। संत के स्कूटी चलाते लोगों ने वीडियो बनाई तो सेवकों ने रोका। संत प्रेमानंद बृहस्पतिवार को नए अंदाज में नजर आए। सुबह रमणरेती स्थित आश्रम श्रीहित राधा केलि कुंज से यमुना किनारे साधना के लिए जाते समय वह अचानक कार से उतरे और अपने ही सेवक की स्कूटी चलाकर यमुना किनारे पहुंचे। संत को स्कूटी चलाते देख सभी चौंक गए। यमुना किनारे खेतों पर कार्य करने वाले लोग उनकी फोटो और वीडियो बनाने लगे। उनके साथ चल रहे सेवकों ने लोगों को ऐसा करने से रोका। संत प्रेमानंद के स्कूटी चलाने की वीडियो सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल हो रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.