• Tue. Feb 10th, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने चंद्रोदय मंदिर में किए दर्शन, बच्चों को कराया भोजन वितरण

ByVijay Singhal

Jan 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने छटीकरा ग्राम मार्ग स्थित श्रीकृष्ण चंद्रोदय मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर पदाधिकारियों ने संघ प्रमुख को देश में निर्माणाधीन सबसे ऊंचे मंदिर श्रीकृष्ण चंद्रोदय मंदिर की प्रगति और विशेषताओं की जानकारी दी। इसके बाद मोहन भागवत ने मिड-डे मील तैयार करने वाली अत्याधुनिक किचन का अवलोकन किया। संघ प्रमुख ने मुखराई स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्वयं भोजन वितरित किया और बच्चों से संवाद भी किया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन व विद्यालय से जुड़े अधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.