• Sun. Feb 8th, 2026

फर्जी फॉर्म-7 से नाम काटने को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Feb 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मतदाताओं के नाम फर्जी फॉर्म-7 के जरिए काटे जाने के आरोप में समाजवादी पार्टी के विभिन्न संगठनों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष व पार्षद मुन्ना मलिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एडीएम एफआर पंकज कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मुन्ना मलिक ने आरोप लगाया कि बलदेव विधानसभा क्षेत्र के गांव ओल सहित कई इलाकों में सैकड़ों फॉर्म-7 बीएलओ को उपलब्ध कराए गए हैं। उनके अनुसार, एक ही व्यक्ति द्वारा विशेष जाति व धर्म के मतदाताओं के नाम सूची से हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसे ‘वोट डकैती’ करार देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ने बताया कि अज्ञात लोगों द्वारा फर्जी हस्ताक्षरों के माध्यम से थोक में फॉर्म भरे जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे सभी फर्जी फॉर्म तत्काल निरस्त करने और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन चौधरी ने कहा कि बिना भौतिक सत्यापन के मतदाता सूची से नाम काटना असंवैधानिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में विपक्षी विचारधारा के मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.