हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने वृंदावन के 20 किलोमीटर की परिधि में शराब और मांस की बिक्री पर रोक लगाने की मांग सरकार से की है। वृंदावन में दर्शन के बाद साधु-संतों से भेंट कर जल्द ही यहां कथा करने की बात कही। धीरेन्द्र शास्त्री ने गोरेलाल कुंज में ठाकुरजी की पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर के महंत किशोरदास महाराज और मलूक पीठाधीश्वर आचार्य राजेंद्र दास से आध्यात्मिक चर्चा की। यहां से वह रसिक बिहारी मंदिर पहुंचे और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे यहां कृष्ण की लीला भूमि पर संतों का सानिध्य प्राप्त करने आये। जब हाईवे से वृंदावन में घुसे तो अंग्रेजी शराब का ठेका नजर आया जिसे देखकर कष्ट हुआ। उन्होंने सरकार से मांग की कि वृंदावन के 20 किलोमीटर की परिधि में शराब और मांस की बिक्री प्रतिबंधित की जानी चाहिए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर उन्होंने कहा कि जैसे अयोध्या में बिना किसी उपद्रव के रामलला विराजित हुए हैं, वैसे ही कृष्ण जन्मभूमि से अवैध कब्ज़ा हटेगा और ठाकुरजी अपने स्थान पर विराजित होंगे। कहा कि बाबर के वंशजों की ठठरी बंधेगी, यह रघुवर का देश है। उन्होंने यहां कथा करने का भी आश्वासन दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
