हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में धर्म रक्षा संघ ने परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीभागवत मंदिरम में रविवार को संगोष्ठी आयोजित की। इसमें ज्ञानवापी और मथुरा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सदन में दिए बयान की सराहना कर संगठन और संत समाज ने समर्थन किया है। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि मुसलमानों की तरफ से इन दोनों मामलों में पहल करनी चाहिए, अगर वह ऐसा नहीं करते तो अपना नुकसान करेंगे। राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा काशी और मथुरा को अपने एजेंडे में लेना हमारे लिए सुखद अनुभूति है। धर्म रक्षा संघ मुस्लिम समाज से यह अपील करता है कि वह मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को स्वीकार कर ले जो उनके हित में होगा। महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद महाराज ने कहा कि सारे सबूत हिंदुओं के पक्ष में है, ऐसे में अगर मुस्लिम समाज बड़ा हृदय करके हिंदुओं के साथ आता है तो यह उनकी उदारता और महानता होगी। इस मौके पर महंत मोहिनी बिहारी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, जगदीश गुप्ता, श्रीदास प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
