• Tue. Feb 17th, 2026

संत प्रवर हरिबाबा महाराज के नव-दिवसीय प्राकट्य महोत्सव में 6 मार्च होगा संत सम्मेलन

ByVijay Singhal

Mar 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में दावानल कुण्ड क्षेत्र स्थित श्रीहरिबाबा आश्रम में महाराज श्रीहरिबाबा मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहे संत प्रवर हरिबाबा महाराज के नव-दिवसीय 139 वें प्राकट्य महोत्सव के अंतर्गत श्रीशरणागति आश्रम के अध्यक्ष महंत रामसुभग दास महाराज (फट्टी बाबा) की अध्यक्षता में अष्टोत्तरशत श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है।जिसमें श्रीआनंद वृन्दावन (अखंडानंद आश्रम) के महंत स्वामी श्रवणानंद सरस्वती महाराज के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है।साथ ही नित्य प्रति रासलीला, हरिनाम संकीर्तन व भजन संध्या आदि के कार्यक्रम भी हो रहे हैं।
महोत्सव के संयोजक हरेकृष्ण ब्रह्मचारी व दिनेश चन्द्र शास्त्री ने बताया है कि 6 मार्च को संत प्रवर हरिबाबा महाराज की प्राकट्य तिथि पर उनकी प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन किया जाएगा।साथ ही संतों-विद्वत सम्मेलन होगा।इसके अलावा 7 मार्च को प्रातः 8 से 11 बजे तक गौराग लीला का मंचन होगा। तत्पश्चात कलयुग पावनावतार चैतन्य महाप्रभु की जयंती पर उनकी प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक व पूजन होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.