• Wed. Feb 18th, 2026

संत कुलविंदर दास ने यमुना नदी की दुर्दशा पर जताई चिंता

ByVijay Singhal

May 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में पवित्र रासमंडल में पंजाब से आए सतगुरु दरबार द्वारा तीन दिवसीय सत्संग महोत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम का समापन ठाकुरजी की आरती और संतों के विचारों के साथ हुआ। संत कुलविंदर दास महाराज ने कहा तीन दिनों तक विभिन्न प्रांतों से आए भक्तों ने सत्संग का लाभ उठाया और वृंदावन की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया। उन्होंने यमुना नदी की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सबको मिलकर यमुना शुद्धिकरण के लिए प्रयास करना चाहिए। ठाकुर राधा दामोदर मंदिर के सेवायत कनिका प्रसाद गोस्वामी ने कहा कि वृंदावन वही आता है जिसे राधारानी बुलाती हैं। बड़े रासमंडल के महंत लाडली शरण महाराज ने श्रीधाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह वह भूमि है जहां ठाकुरजी ने महारास रचाया और हर भक्त को यहां आकर भक्ति में लीन हो जाना चाहिए। संचालन ठाकुर राधा दामोदर मंदिर के अंगसेवी दामोदर चंद्र गोस्वामी ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.