• Fri. Feb 13th, 2026

गोवर्धन में संत बाल योगेश्वर दास ने भक्तों के साथ लगाई गिरिराजजी की परिक्रमा

ByVijay Singhal

Jan 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में नववर्ष के अवसर पर बद्रीनाथ के संत बाल योगेश्वर दास ने रविवार को हजारों भक्तों और शहीद के परिजन व साधु-संतों के संग ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते-थिरकते हुए गिरिराज परिक्रमा लगाई। शहीदों के 150 परिवार नव वर्ष मनाने राधाकुंड पहुंचे। उन्होंने संत बाल योगेश्वर दास महाराज के सानिध्य में गिरिराज की पवित्र धरा को चूमा तो ब्रजवासियों ने उनको सर आंखों पर सजाया। परिजन ने शहीदों की दास्तान सुनाई। कारगिल युद्ध में विजय पताका फहराने वाले वीर योद्धाओं को पैदा करने वाले देश के सपूतों के परिवारीजनों पर स्थानीय निवासियों ने पुष्पों की बारिश कर भव्य स्वागत किया। निर्भय गोस्वामी के निर्देशन में शहीदों के परिजनों का जगह-जगह स्वागत किया गया। कारगिल युद्ध में शहीद मेजर सुधीर बालिया के परिजन ने बताया कि दुश्मन की गोलियों से छलनी होकर सुधीर गिर पड़े तो उनके साथी अस्पताल ले जाने लगे। सुधीर ने हालत को समझते हुए अस्पताल जाने से पहले अपनी मां को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने लिखा था कि मां तूने शेर को जन्म दिया है। भगवान से प्रार्थना करना कि मैं तेरी कोख से दोबारा जन्म लूं और भारत माता की रक्षा के लिए दोबारा शहीद होने का गौरव प्राप्त कर सकूं। वहीं मेजर अजय सिंह जसोटिया ने कारगिल युद्ध के दौरान अपनी मां को संदेश भेजा कि मां कुछ चूहे इस पार आ गए हैं। इन्हें खदेड़ कर वापस आऊंगा और परिवार के साथ छुट्टियां मनाऊंगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.