हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तहसील छाता के कोसीकलां रेलवे स्टेशन के पास एक साधु की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसील छाता के कोसीकला रैलवे स्टेशन पर रविवार को रेलवे ट्रैक पर टॉयलेट करने के लिए उतरे एक अधेड़ साधु की एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना को अपनी आंखों से स्टेशन पर मौजूद दर्जनों लोग देखते रहे। लेकिन किसी ने भी साधु को रेलवे ट्रैक पर जाने से नही रोका। यह घटना जीआरपी पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर घटित हुई। साधु की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत के बाद आरपीएफ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। इस मौके पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। ततपश्चात पुलिस ने साधु के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में रैलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी एक व्यक्ति ने जानकारी देते हुए बताया। कोसीकलां रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन की चपेट में आने की घटना बीते सोमवार को भी घटित हुई थी। लेकिन पुलिस यात्रियों को जागरूक करने की वजह अपनी ड्यूटी से पल्ला झाड़ने में लगी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
