• Fri. Feb 13th, 2026

व्रन्दावन में सात साल बालक से साधु वेशधारी ने किया कुकर्म, गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Feb 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के केशव धाम पुलिस चौकी क्षेत्र में सफाई कर्मी के नाबालिग बच्चे के साथ एक साधु वेशधारी ने कुकर्म कर दिया। बच्चे की मां ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। केशवधाम पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी सफाईकर्मी ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह घर-घर सफाई का कार्य करती है। पीछे से उसके साथ सात वर्ष के बच्चे को बातों में लगाकर एक साधु वेशधारी बाबा उसे अटल्ला चुंगी स्थित अपने स्थान पर ले गया। उसके साथ कुकर्म किया। घटना के बाद बच्चा गुमसुम रहने लगा। इसकी जानकारी बच्चे के दोस्त ने उसकी मां को दी। इस पर मां ने साधु वेशधारी के विरुद्ध बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि बच्चे से कुकर्म की घटना के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.