• Fri. Feb 20th, 2026

जमीन फर्जीवाड़े के मुकदमे में उत्तराखंड से साधु गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Feb 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना सदर बाजार पुलिस ने जमीन की फर्जी वसीयत के मामले में दर्ज मुकदमे में एक साधु को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि दिगंबर अरुणपुरी निवासी हरिहर कैलाश ज्ञानपीठ, कैलाश गेट, जिला टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड मूल नाम व पता सुदीप परमानिक निवासी बाब बाजार, कोलकाता को हरिहर कैलाश ज्ञानपीठ आश्रम से गिरफ्तार किया गया। 9 सितंबर 2023 को रविंद्र गुप्ता एडवोकेट वसुंधरा एंक्लेव की तहरीर पर गोवर्धन चौराहा स्थित एक बेशकीमती जमीन का फर्जी बैनामा किए जाने के संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था। दिगंबर अरुणपुरी उक्त फर्जी बैनामे में गवाह है। इंस्पेक्टर क्राइम संजीव कुमार दुबे इस मामले की विवेचना कर रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल मनोज कुमार, कपिल कुमार भी शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.