हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जमुनापार इलाके में स्थित संरक्षित स्मारक गोसना टीला में अतिक्रमण की शिकायत पर जांच करने पहुंचे पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने घेर लिया। उनका कहना था कि टीले पर प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर है। एएसआई ने यहां कई तरह के रोड़े अटका रखे हैं। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
संरक्षित गोसना टीले पर आए दिन अतिक्रमण की शिकायतें आती हैं। यहां नवरात्र के दौरान आसपास के लोग चामुंडा मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। एएसआई के चार कर्मचारी अतिक्रमण की शिकायत पर शाम को जांच करने पहुंचे। तभी दर्जनों ग्रामीण वहां पहुंच गए। उन्होंने एएसआई कर्मियों पर मंदिर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया। वहीं एएसआई कर्मियों का कहना था कि टीले पर ग्रामीणों ने पोल गाढ़ दिए हैं। इसकी शिकायत पर जांच करने पहुंचे थे। काफी देर तक एएसआई कर्मियों और ग्रामीणों के बीच विवाद होता रहा। सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इस संबंध में सीओ संदीप सिंह का कहना है कि एएसआई कर्मियों और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ था, जिसे सुलझा दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
