• Sun. Mar 22nd, 2026

फरसा वाले बाबा की माैत पर काटा था बवाल, पुलिस की तोड़ दी थी गाड़ियां; दक्ष चाैधरी समेत 19 को भेजा जेल

ByVijay Singhal

Mar 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे (एनएच-19) पर शनिवार को गोसेवक फरसे वाले बाबा के नाम से मशहूर गोभक्त चंद्रशेखर महाराज की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने तकरीबन चार घंटे तक कब्जा जमाए रखा। दिल्ली से मथुरा की ओर आ रहे वाहन चालकों के साथ अभद्रता की। पथराव में कई वाहनों के शीशे भी टूटे। इसके बाद लंबा जाम लग गया। गाड़ियों में सवार लोग भूखे-प्यासे फंसे हुए जाम खुलने का इंतजार करते रहे। जाम में गाड़ियों में फंसे बच्चों का बुरा हाल हो गया। आसपास का बाजार बंद होने से भी कुछ खान-पान का सामान नहीं मिला।
उग्र प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर चल रहे वाहनों पर जमकर पथराव किया। इस पथराव में दर्जनों निजी वाहनों के शीशे और खिड़कियां टूट गईं। जाम में फंसे सैकड़ों यात्रियों के लिए यह किसी बुरे सपने जैसा था। दिल्ली से आगरा अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जा रहे अरविंद पटेल ने बताया कि वह कई घंटे जाम में फंसे रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ में से कुछ अराजक तत्वों ने उनके वाहन के टायर की हवा निकाल दी, जिससे उनका परिवार दहशत में आ गया। फरसा वाले बाबा की माैत के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने दक्ष चौधरी और उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.