• Sat. Feb 14th, 2026

यमुना एक्सप्रेसवे पर भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा, फ्री रहा जाबरा टोल; गुजर गए तीन हजार से अधिक वाहन

ByVijay Singhal

May 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा को भाकियू  ढाई घंटे तक फ्री कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया गया। सूचना मिलते ही सीओ ट्रैफिक पहुंच गए। उनके आश्वसन पर किसानों का गुस्सा शांत हुआ, जिसके बाद दोबार टोल शुरू हो सका। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष सोनवीर सिंह के नेतृत्व में टोल फ्री को लेकर यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर हंगामा किया गया। ढाई घंटे तक टोल को फ्री कर दिया गया जिससे 3000 से अधिक वाहन बिना टोल दिए निकल गए। जिलाध्यक्ष सोनवीर सिंह ने बताया कि किसानों के साथ अनदेखी की जा रही है। जब किसान टोल से गुजरता है तो टोल लेते हैं, जबकि विधायक व सांसद से टोल नहीं लिया जाता है। जबकि किसान देश का अन्नदाता है। यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण ने किसानों का बढ़ा हुआ अतिरिक्त 65.7 का मुआवजा नहीं दिया और सर्विस रोड तक नहीं बनाया है। टोल प्लाजा पर हंगामा होने की सूचना पर सीओ ट्रैफिक धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जल्द समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वसन दिया। तब जाकर किसान टोल प्लाजा के बूथों से हटे और रोड शुरू किया गया। यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा इंचार्ज अनुज कुमार ने बताया कि जो भी समस्याएं थीं उन पर जल्द अमल किया जाएगा। इस मौके पर टोल प्लाजा मैनेजर देवेंद्र सिंह,टोल चौकी प्रभारी भुवनेश दिक्षित, राकेश कुमार,सोहनवीर सिंह,योगेश चौधरी, पप्पू प्रधान, मनोज सिंह,कुलदीप सिंह,शिवकुमार तोमर,भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.