• Mon. Feb 16th, 2026

टोल प्लाजा पर बवाल: फास्टैग से पैसे कटने में हुई देरी तो कर्मियों ने उठाया हाथ, युवकों ने लाठी से किया हमला

ByVijay Singhal

Jun 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बीती रात फास्टैग से टोल फीस कटने पर देरी हुई तो टोल कर्मी गुस्सा होने लगे। इसी को लेकर कार सवार युवकों और टोल कर्मियों के बीच झगड़ा हो गया। टोलकर्मियों ने कार सवार युवकों की पीटने की कोशिश की। इस पर कार सवार युवकों ने लाठी-डंडा से उन पर हमला बोल दिया। यह तांडव काफी देर तक चलता रहा। इस पूरी घटना की वीडियो भी सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना मांट थाना क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित जाबरा टोल प्लाजा की है। यहां बीती रात अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के बैना गांव निवासी रिंकू और धर्मेंद्र सिंह टोल बूथ पर ड्यूटी पर थे। देर रात दिल्ली निवासी हरिकृष्ण नारंग, राजन रतरा, सोमनाथ और अमित कुमार ईको कार से निकल रहे थे। टोल कर्मियों ने इनसे टोल फीस मांगी।  इस पर यह लोग पैसा देने की बजाय कर्मियों से बहस करने लगे। इस पर टोल कर्मियों से इनका विवाद होने लगा। इस एक कर्मी ने अंदर से ही बाहर खड़े युवक पर हाथ उठा देता है। यह देखकर उसका साथी भी इसमें साथ देता है। इस पर बाहर खड़े युवक भी आक्रामक हो जाते हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।  कार सवार युवकों ने लाठी-डंडा लेकर कर्मियों पर हमला बोल दिया। उन्होंने काफी देर टोल पर हंगामा काटा। यह पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई। कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने टोल कर्मी धर्मेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। कार सवार चारो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। कार सवार अमित कुमार ने बताया कि वह दोस्तों के साथ दिल्ली से राजस्थान बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। फास्टैग में पैसे न होने पर टोल फीस देने में देरी हो गई। इसी बात को लेकर टोल कर्मचारियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बचाव में हम लोगों ने भी मारपीट की। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तलाशी में युवकों से दो दर्जन से अधिक एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.