• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा की मांट तहसील परिसर में लेखपालों का हंगामा

ByVijay Singhal

Feb 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला उपाध्यक्ष पर लेखपाल की पिटाई का आरोप लगाते हुए लेखपालों ने शुक्रवार को तहसील परिसर में हंगामा किया। वहीं दूसरी ओर भाकियू नेता ने लेखपाल पर काम के एवज में सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। नौहझील ब्लॉक के गांव तिलकागढ़ी निवासी राधेश कुमारी के फौजी पति के निधन के बाद असंक्रमणीय भूमि का पट्टा मिला था। जिसे संक्रमणीय करने के लिए उसने आवेदन किया है। मामला करीब 20 दिनों से लेखपाल सुमित के पास लंबित है। शुक्रवार दोपहर को राधेश का भाई हरप्रसाद निवासी नगला बरी जाबरा भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष हरपाल सिंह को साथ लेकर तहसील पहुंचा। तब लेखपाल सरकारी कार्य कर रहे थे। आरोप है कि हरपाल सिंह ने लेखपाल से मारपीट शुरू कर दी। साथियों ने लेखपाल को बचाया। जानकारी मिलते ही राजस्व कर्मी एकजुट होकर प्रदर्शन करने लगे। एसडीएम प्रीति जैन के पास पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। इसी बीच वहां भाकियू के कुछ पदाधिकारी भी पहुंच गए और लेखपाल पर तरह-तरह के आरोप लगाने लगे। भाकियू नेता हरपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने तहरीर देकर लेखपाल पर सुविधा शुल्क मांगने और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। वहीं थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में जांच की जा रही है। भाकियू टिकैत की पंचायत बलदेव ब्लॉक में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं का निदान न होने पर कार्य
कर्ताओं ने आक्रोश जताया।

दरअसल, पंचायत के बाद ब्लॉक में अधिकांश अफसर नहीं थे। एडीओ पंचायत नवेश कुमार किसानों के बीच में पहुंचने पर किसानों ने नारेबाजी की। अवगत कराया कि विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान चक्कर लगा रहे है। समस्याओं का कोई निदान नहीं हो रहा है। जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, रामगोपाल तोमर, नीरेश कोयड़ ने कहा कि खंड विकास अधिकारी कार्यालय बलदेव के अफसर किसानों के कार्यों को प्राथमिकता से करें। जिला महासचिव गणेश तोमर, गिर्राज सिंह परिहार, राकेश चौधरी, गुड्डू प्रधान, सुंदर काका, सत्यवीर परिहार, राम अवतार परिहार, गिल्ला परिहार आदि मौजूद थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.