हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक युवक का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 78 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी सिटी (अपराध) और साइबर सेल से कर कार्रवाई की मांग की है। इस पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज पर जांच शुरू कर दी है। कस्बा नौहझील निवासी सोनू वार्ष्णेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते रविवार 4 जनवरी की शाम करीब 5 बजे वह अपने मोबाइल पर कुछ जरूरी काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका फोन हैक हो गया। फोन ने काम करना बंद कर दिया। करीब 15 मिनट बाद जब मोबाइल दोबारा सामान्य हुआ, तो उनके होश उड़ गए। मोबाइल चालू होते ही उनके पास मैसेज आया कि एसबीआई की नौहझील शाखा स्थित उनके खाते से 78 हजार सात सौ रुपये कट गए हैं। पीड़ित ने 5 जनवरी को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक (अपराध) को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
