• Sat. Feb 7th, 2026

आरपीएफ के आईजी ने परखी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा

ByVijay Singhal

Feb 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बल के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रयागराज ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा का जाएजा लिया। उन्होंने कुछ रोज पूर्व रेलवे ट्रैक पर रेल का टुकड़ा रखकर ट्रेन पलटाने की कोशिश के बारे में जानकारी ली। अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। आरपीएफ आईजी प्रदीप कुमार गुप्ता ने बुधवार रात जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था परखी। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ का सुरक्षा सम्मेलन कर सुरक्षाकर्मियों की समस्याओं को सुना। सम्मेलन में आईं समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने डॉग स्क्वाड, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, सीसीटीवी कक्ष का निरीक्षण किया। आईजी ने जवानों को निष्ठा और लगन से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। आईजी ने हाल ही में हुए ट्रेन पलटाने के प्रयास और मालगाड़ी के दो वैगन पलटने के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.