हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा वृंदावन के बीच चलने वाली रेल बस सेवा को स्थानांतरित कर दिया गया है। इस रेल बस के रूट में परिवर्तन किया गया है। जिसके तहत अब ये रेल बस श्रीनाथ जी के भक्तों की सेवा करेगी. रूट बदलने की वजह से इस रेल बस का नाम भी बदल दिया गया है। अब से इसका नाम राधा रानी एक्सप्रेस कर दिया गया है। नए रूट के मुताबिक राधा रानी एक्सप्रेस अब अजमेर सेक्शन से जुड़े श्रीनाथजी तक जाने वाले रेलवे ट्रैक पर चलेगी। मथुरा से वृंदावन के बीच मीटर गेज की जगह अब आधुनिक ब्रॉडगेज लाइन तैयार हो रही है, जिसकी वजह से इसके संचालन को पहले ही पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। लेकिन अब इस रेल बस सेवा को स्थानांतरित कर दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
