हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आज ग्राम पंचायत जावरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रबंध समिति अध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावर के द्वारा जब खाना चेक किया गया तो रोटियां कच्ची पाई गई तथा सब्जी में पानी अधिक पाया गया जो गुणवत्तापूर्ण नहीं थी। हमने विद्यालय के सभी अध्यापकों को दिखाया और मार्ट अक्षय पत्र की टीम बुलाकर उसे चेक कराया और उन्होंने इसे स्वयं स्वीकार किया और कहा कि यह कार्य हमारे अंतर्गत नहीं आता करने वाले कोई और है इस कंडीशन में खाना वापस किया गया बच्चों को घर खाने के लिए भेजा गया हम इसकी शिकायत इने कई बार कर चुके हैं उसके बावजूद इसमें कोई सुधार नहीं आ रहा है गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा इस तरह का खाना खाकर हमारे बच्चे बीमार हो सकते हैं इनका जिम्मेदार कौन होगा।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह गावर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष मथुरा पवन चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद ने संयुक्त रूप से कहा बच्चों को सही स्वच्छ जांच करने के बाद स्कूलों में खाना भेजा जाए ग्रामीण क्षेत्रों में व शहरी क्षेत्र में खाने की जांच करने के बाद ही छात्रों को खिलाया जाए। विद्यालय के समस्त अध्यापक व चपरासी उपस्थित रहे।
7455095736
