मथुरा के थाना जैंत इलाके में वकील के साथ हुई लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। अक्षय पात्र के सामने हुई इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित वकील से जानकारी करने लगी। पुलिस लेनदेन का मामला बता रही है और जांच कर रही है। थाना जैंत क्षेत्र के छटीकरा वृंदावन रोड स्थित अक्षय पात्र के सामने उस समय सनसनी फैल गई जब यहां गोपाल गढ़ गांव के रहने वाले वकील राम प्रसाद ने लूट किए जाने का आरोप लगाते हुए शोर करना शुरू कर दिया। वकील राम प्रसाद घर से निकलकर अक्षय पात्र के समीप पहुंचे ही थे कि तभी यह वारदात हो गई। अधिवक्ता राम प्रसाद का आरोप है कि वह शुक्रवार को किसी काम से घर से निकलकर अक्षय पात्र के समीप पहुंचे। यहां अचानक 5 से 6 लोग आए और उनके साथ खींचातानी करते हुए गाड़ी में बिठाने लगे। राम प्रसाद के साथ हो रही खींचातानी होते देख आसपास मौजूद लोग उनकी तरफ दौड़े। लोगों को आता देख बदमाश राम प्रसाद से रुपए और मोबाइल लूट कर भाग गए। पीड़ित अधिवक्ता राम प्रसाद ने बताया कि घर से वह पैदल आ रहे थे। रास्ते में 5,6 ,लोग मिले जबरदस्ती गाड़ी में डालने का प्रयास किया। विरोध करने पर दो लाख रुपए और मोबाइल लूट ले गए। राम प्रसाद ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं हैं लूट करने वाले कौन लोग थे वह किसी को पहचान नहीं पाए। थाना जैत क्षेत्र अंतर्गत अक्षय पात्र के सामने हुई वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित राम प्रसाद से मामले की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। सीओ सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि मामला आपसी लेनदेन का प्रतीत हो रहा है जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
