हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निजीकरण के विरोध में आवाज बुलंद की। उन्होंने शासन की नीतियों के विरोध में गेट पर मीटिंग कर नारेबाजी की। इस मौके पर संघ शाखा मंत्री श्यामवीर सिंह ने सरकार द्वारा निगम की परिसंपत्तियों को बेचने की प्रक्रिया, 75 प्रतिशत अनुबंधित बसें लगाने एवं 2 प्रतिशत बसें निगम की बसें चलाने, संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों को नियमित ना करने, नई बसें उपलब्ध ना कराने एवं कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी न करने के विरोध में जन-जागरण किया। चेतावनी दी कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक हम सभी संगठन मिलकर जनता को लेकर विरोध करते रहेंगे। सरकार द्वारा जनता को दी जा रही सस्ती दर पर सुलभ यात्रा में कटौती किए जाने पर हम घर-घर जाकर जनता को जगाएंगे और विरोध में अपने साथ लाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री जय प्रकाश शुक्ला, शाखाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, क्षेत्र पदाधिकारी नवनीत कुमार, कर्मशाला शाखाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, सत्यवीर सिंह, जितेंद्र शर्मा, प्रकाश गोस्वामी, रामपाल सिंह, जगबीर सिंह, राजकुमार, राकेश गोयल, शिव सिंह, राम हेत सिंह, दिनेश चंद शर्मा, बलवीर सिंह, नरेश कुमार, रामेश्वर वर्मा, सोनवेंद, शिव कुमार सेन, कांछीलाल, बसंता, गजेंद्र सिंह, भूपेंद्र, केरन सिंह आदि थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
