हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिवाली व अन्य त्योहारों पर घर आने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। दिवाली और छठ पूजा के चलते त्योहार के आगामी 15 दिनों तक रोडवेजकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
स्टेशन प्रबंधक संतोष अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है। किसी भी यात्री को असुविधा न हो, इसके लिए लंबी दूरी की बसों पर डबल स्टाफ सिस्टम लागू किया गया है। एक चालक-परिचालक गाड़ी छोड़ेगा तो दूसरा उसी बस की कमान संभालेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान बसों की संख्या क्षमता से अधिक है। त्योहारों पर घर आने-जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित और समय से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी। समय पर बसों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
