• Mon. Mar 30th, 2026

ट्रैक्टर मिक्सर में घुसी रोडवेज, एक युवक की मौत, पांच की हालत नाजुक

ByVijay Singhal

Jun 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां अलीगढ़-राया रोड पर दीवाना कलां फाटक के पास अलीगढ़ से आ रही रोडवेज बस ट्रैक्टर मिक्सर में जा घुसी। ट्रैक्टर सवार छह श्रमिक घायल हो गए। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। पांच गोवर्धन चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। वाकया मध्य रात्रि का है। अलीगढ़ की ओर से मथुरा आ रही अलीगढ़ डिपो की बस दीवाना कलां रेलवे फाटक के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर मिक्सर में जा घुसी। इसमें छह श्रमिक सवार थे। सभी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना जमुनापार पुलिस घायलों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से सभी को गंभीर हालत के चलते निजी अस्पताल को रेफर किया गया। पुलिस ने सभी को गोवर्धन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल श्रमिकों में से उपचार के दौरान जमुनापार थाना क्षेत्र के गौसना गांव के राजपाल की मौत हो गई। वहीं, गौसना के ही नरेश और कल्याणपुर निवासी अशोक गंभीर रूप से घायल हैं। अन्य तीन की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उनको होश आने पर पुलिस पूछताछ के बाद नाम-पते स्पष्ट करेगी। इंस्पेक्टर जमुनापार छोटेलाल ने बताया कि बस चालक फरार हो गया है। बस में सवारियां भी मौजूद थीं। मगर, हादसे के बाद वह सभी अन्य वाहनों से रवाना हो गईं। इसके चलते बस में किस सवारी को चोट आई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। परिवहन निगम के अधिकारियों को हादसे के संबंध में सूचित कर दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि बस चालक को झपकी आई होगी, तभी वह आगे चल रहे ट्रैक्टर मिक्सर में घुसा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.