हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। बरसाना की होली 7 मार्च से शुरू हो रही है। होली में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। रोडवेज डिपो ने बरसाने के लिए 150 बसों की सूची तैयार की है। बसों के संचालन के लिए चालकों और परिचालकों को रोडवेज के अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि परिचालकों को बस में श्रद्धालुओं के लिए पानी, दवा और ग्लूकोज भी दिया जाएगा। जिससे किसी की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल इलाज मिल सके।
डिपो के कार्यवाहक एआरएम संतोष अग्रवाल ने बताया कि 7 से 10 मार्च तक बरसाने के लिए 150 बसें दौड़ेगी। उन्होंने बताया कि नए बस स्टैंड से हर 10 मिनट में बरसाना के लिए बस रवाना होगी। इन बसों का संचालन करने वाले 150 चालकों व परिचालकों को सोमवार को एक प्रशिक्षण दिया। इसमें सभी को बरसाना मार्ग पर भीड़, बरसाना बस स्टैंड पर यात्रियों के ठहराव के साथ उनके प्राथमिक उपचार के लिए प्रशिक्षण दिया है। होली पर भीड़ में आराम से बसों का संचालन की विशेष जानकारी दी। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि 7 मार्च से नए बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए अतिरिक्त काउंटर शुरू किया जाएगा। जिससे होली पर बरसाने में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा दी जाएगी। काउंटर पर 24 घंटे एक कर्मचारी उपलब्ध रहेगा, जिससे सभी जानकारी मिल सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
