• Fri. Feb 13th, 2026

रोडवेज बस ने पहले मारी टक्कर, शिकायत करने पर फोड़ दिया कार चालक का सिर; बीच सड़क पर हुआ हंगामा

ByVijay Singhal

Mar 27, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के वृंदावन में अटल्ला चुंगी स्थित चौराहे पर रोडवेज की बस ने श्रद्धालु की कार को टक्कर मार दी। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। बताया गया है कि इस दौरान बस चालक ने कार चालक के सिर में डंडा मार दिया। इससे कार चालक के सिर से खून बहने लगा। फिर क्या था बस चालक की सामत आ गई। उसे पकड़ लिया गया, वहीं कार सवार महिला ने बस चालक के एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया। गाजियाबाद निवासी अभय राजीव का आरोप है कि उन्होंने अपनी कार को अटल्ला चुंगी के पास रोका ही था कि पीछे से आती रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही से कार में टक्कर मार दी। कार के क्षतिग्रस्त होने पर जब वे इसकी  शिकायत करने के लिए बस चालक के पास पहुंचे तो उसने डंडे से प्रहार कर उनका सिर फोड़ दिया।  इससे वहां हंगामा हो गया। काफी देर तक सड़क पर हंगामा होता रहा। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने इस घटना में घायल श्रद्धालु को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.