• Wed. Feb 18th, 2026

ओल कस्बे में डेढ़ साल से नहीं पहुंची रोडवेज बस

ByVijay Singhal

May 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर कस्बा ओल में डेढ़ साल से रोडवेज की बस नहीं पहुंची। ऐसे में यहां के लोगों को निजी वाहन या डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। कस्बा के लोगों ने बताया कि पहले यहां पर रोडवेज बस आती थी जिससे वह मुख्यालय तक पहुंच जाते थे, लेकिन डेढ़ साल से कस्बा में रोडवेज की बस नहीं पहुंची। ऐसे में उन्हें मुख्यालय जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। कस्बा निवासी यशीद ने बताया कि उन्होंने रोडवेज को दोबारा से बस चलाने के लिए कई बार पत्र लिखा है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। यतेंद्र सिंह ने बताया कि पहले कस्बा तक बस आती थी तो लोग बाजार करने के लिए भी जाते थे, लेकिन अब तो डग्गामार वाहन से मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। लोगों ने दोबारा से रोडवेज बस चलवाने की मांग की है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि पहले बस चलती थी अब सवारी कम होने के कारण बस का संचालन कम बंद हो गया है। दोबारा बस चलवाने के लिए प्रयास करते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.