हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। होली पर यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए रोडवेज निगम ने अतिरिक्त बसें तो लगाईं, लेकिन भीड़ के आगे व्यवस्था सब धरी रह गईं। डिपो की होली पर्व पर खासकर छोटे रूटों पर बसें नहीं होने से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। मथुरा रोडवेज डिपो ने होली के लिए 110 बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर करने का प्लान किया था, लेकिन दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज बसें जाने से छोटे रूट पर जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। नए बस स्टैंड पर शनिवार को बस के इंतजार में यात्री बैठे थे, पूछताछ केंद्र पर यात्री बस आने का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें कोई सही जानकारी नहीं मिली। उधर, डिपो के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के लिए 20, बरसाना के लिए 30 बसें और आगरा, फिरोजाबाद, नोएडा और कानपुर के लिए 10-10 बसें भेजी गईं। बताया कि बसों का संचालन किया जा रहा है कुछ चालक-परिचालक के छुट्टी पर जाने के कारण परेशानी हुई है, लेकिन यात्रियों की संख्या को देखते हुए लगातार बस संचालित की गई हैं। यात्री आकाश ने बताया कि वह इटावा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यहां पर दो घंटे से कोई बस नहीं मिली है। आशुतोष प्रताप ने बताया कि टूंडला के लिए उन्हें बस नहीं मिल रही है। एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं। कार्यवाहक एआरएम संतोष अग्रवाल ने बताया कि बसें सभी रूट पर भेजी गई हैं। कुछ जगह अभाव रहा है। यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
7455095736
