हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वार्ड-36 के जयसिंहपुरा में सड़कें संवरेगी और नालों की मरम्मत कराई जाएगी। क्षेत्रीय पार्षद राकेश भाटिया व महंत 1008 हरिशरणानंद महाराज ने मार्ग निर्माण के लिए नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। करीब 34 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा। पार्षद ने कहा कि उदासीन आश्रम मार्ग के अलावा तीन अन्य मार्गों का आरसीसी निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही गणेश धाम कॉलोनी में मार्ग का इंटरलॉकिंग निर्माण होगा, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़कों के खराब होने और नालियां जर्जर होने से परेशानी झेल रहे थे, लेकिन मंगलवार को पार्षद ने सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए शिलान्यास किया। मोहल्ले के लोगों ने सड़क एवं नाला मरम्मत कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। लोगों ने कहा कि इस विकास कार्य से क्षेत्र की सूरत बदल जाएगी और लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। इस मौके पर पार्षद देवेंद्र कुमार, दिलशाद बेग, गिर्राज धनी, शहजाद खान, हबीबुल्ला, जहीर समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
