हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम अंतापाड़ा में लाखों रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग का काम करवा रहा है। इसमें मुख्य मार्ग से लेकर अन्य गलियों में भी इंटरलॉकिंग करवाई गई है। इसके अलावा घरों के सामने खुले नाले के हिस्सों को भी कवर किया गया है। अंतापाड़ा की कई गलियां गड्ढों में समा गई थीं। यहां राष्ट्रपति के दौरे के लिए इंटरलॉकिंग का काम शुरू किया गया है। इस इंटरलॉकिंग के कार्य में अब आसपास की गलियों को भी शामिल किया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी का कहना कि इलाके में नगर निगम सड़कों की मरम्मत और इंटरलॉकिंग का काम लाखों रुपये की लागत से करा रहा है। इसके साथ ही आबादी वाले इलाके में जहां घरों के सामने नाले खुले हैं, उन्हें भी कवर किया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
