• Thu. Feb 12th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में रिवीजन केस एडीजे कोर्ट में ट्रांसफर, रंजना अग्निहोत्री के मामले में पांच जनवरी को सुनवाई

ByVijay Singhal

Dec 9, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की अदालत में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर दाखिल पांच वादों पर सुनवाई हुई। इनमें अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी के केस स्थायित्व पर बहस के सिविल जज सीनियर डिवीजन के आदेश के खिलाफ रिवीजन केस को जिला जज ने सुनवाई के लिए एडीजे षष्ठम की अदालत में स्थानांतरित कर दिया है। इस वाद में बृहस्पतिवार को सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड अदालत में हाजिर हुआ है। अधिवक्ता राजेन्द्र माहेश्वरी ने बताया कि अब इस केस में 20 दिसंबर को सुनवाई होगी। वहीं अधिवक्तागण के केस स्थानांतरण के प्रार्थना पत्र पर जिला जज राजीव भारती आदेश रिजर्व कर लिया है, जिसके शाम तक देने की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री के मामले में अदालत ने पांच जनवरी की तारीख तय की है। वहीं अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि उनके केस में सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड अदालत में हाजिर नहीं हुआ। महासभा के ही पदाधिकारी अनिल त्रिपाठी के वाद में भी विपक्ष को हाजिर होने को नोटिस दिया गया है। ठाकुर केशव देव मंदिर के सेवायत पवन शास्त्री के वाद में भी अदालत में नोटिस दिये जाने संबंधी प्रक्रिया पूरी की गई। उनके अधिवक्ता दीपक देवकीनंदन शर्मा ने बताया कि तीनों वाद में अदालत ने पांच जनवरी की सुनवाई की तारीख तय की है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.