हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा 19 सितंबर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार पूर्णतय कटिबद्ध है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने सरकार की मंशा के अनुरूप कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड तथा जनपद में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छे तरीके से होना चाहिए, इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। समस्त अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि अपने अंदर इंप्रूवमेंट कर लें, जो जनता के हित में कार्य करने के लिए अधिकारियों को पत्र आते हैं, उसका समय अंतर्गत निस्तारण करें।
पत्रों को अपने पास ना रखा जाए, अधिकारियों को कार्य जनता के हित में, जनता की भलाई के लिए और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को जोड़ने के लिए मिले हैं। इन कार्यो पर ही अधिकारी अपना ध्यान दें और मनोयोग से कार्य करें।
जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जिन अधिकारियों ने सीएम डैशबोर्ड पर अपने विभाग की रैंकिंग में सुधार नहीं किया, उसमें गंभीरता नहीं दिखाई ऐसे अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की।श्री सिंह ने यह भी कड़े निर्देश दिए कि जो अधिकारी अपने कार्यों से बचने का प्रयास करेंगे या कार्यों के प्रति उत्तरदाई या गंभीरता प्रदर्शित नहीं कर पाएंगे ऐसे अधिकारियों के खिलाफ उनके उच्च अधिकारियों को भी लिखा जाएगा।
जिलाधिकारी को विभागीय अधिकारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रहे हैं, जिस पर काफी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए अधिकारियों को टीम भावना के रूप में काम करना चाहिए और अपने जनपद की रैंकिंग में सुधार किया जाए। अपने विभाग से संबंधित योजनाएं अधिकारियों के कंठस्थ होनी चाहिए, अपने दायित्वों को गंभीरता के साथ निर्वहन करना सुनिश्चित करें। कन्या सुमंगला योजना में प्रगति कर लाभार्थियों की संख्या बढ़ाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, डीसी मनरेगा दुष्यंत सिंह, उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार, पीड़ी अरुण कुमार उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अजय कुमार वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चैधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
