हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले की तहसीलों में भ्रष्टाचार और भू-माफियाओं की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन ने सदर तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही ई-रिक्शा में साउंड सिस्टम लगाकर एसडीएम सदर अभिनव जे जैन के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। इस दौरान शांत कराने आए एसडीएम सदर से नोंकझोंक भी हो गई। डीएम को संबोधित ज्ञापन में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि तहसील सदर, महावन, गोवर्धन और मांट में भ्रष्टाचार चरम पर है। इन तहसीलों में न्यायिक प्रक्रिया, कार्यशैली और निर्णयों पर भू माफियाओं व कुछ विशेष समूहों का कब्जा है। मुकदमों का निर्णय, तारीखें और न्यायिक प्रक्रिया भी उन्हीं के हितों के अनुसार तय की जा रही हैं। अधिवक्ताओं के लिए स्वतंत्र रूप से न्यायिक कार्य करना असंभव हो गया है। उन्होंने डीएम से हालत सुधारने की मांग की। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंच गए। यहां भी जमकर नारेबाजी की और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यवस्थाएं नहीं सुधरने पर कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
