हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में झारखंड-पश्चिम बंगाल की सीमा के पास साहिबगंज इलाके में एक शख्स की कैद से मुक्त कराई मादा भालू को आगरा के भालू संरक्षण सेंटर भेजा गया है। टीम ने बताया कि शख्स मादा भालू को गांव-गांव ले जाकर नचाता था और लोगों का मनोरंजन कर पैसे कमाता था। इतना ही नहीं शख्स ने भालू की नाक में छेद कर रस्सी बांध रखी थी। अधिकारियों ने बताया कि साहिबगंज इलाके में गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने मादा भालू को दयनीय स्थिति में देखा था, जिसके बाद भालू का रेस्क्यू कर उसे आगरा के कीठम स्थित भालू संरक्षण केंद्र में भेजा गया है। सेंटर में भालू को गर्म दलिया और फल दिए जा रहे हैं। साथ ही उसे कैल्शियम और पाचन शक्ति बढ़ाने वाले आहार दिया जा रहा है। साहिबगंज के डीएफओ प्रबल गर्ग ने बताया कि वन विभाग विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर काम कर रहा है। ताकि ऐसी घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोका जा सके और वन्यजीव संरक्षण का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
